UPSC Exam Calendar 2026 Released: यूपीएससी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2026 में होने वाली यूपीएससी की महत्वपूर्ण भर्ती का वार्षिक कैलेंडर (UPSC Calender 2026) जारी कर दिया है. उम्मीदवार, यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जाकर 2026 का एग्जाम कैलेंडर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. ताकि उचित समय पहले यूपीएससी भर्ती परीक्षा (UPSC Exam 2025-26) की तैयारी कर सकें.
UPSC वार्षिक परीक्षा कैलेंडर में सिविल सेवा (प्रारंभिक और मुख्य), NDA और NA, CDS, इंजीनियरिंग सेवा और अन्य सहित प्रमुख भर्ती परीक्षाओं के कार्यक्रम का विवरण दिया गया है.
यूपीएससी कैलेंडर के अनुसार, सिविल सेवा (प्रारंभिक) 2026 24 मई 2026 को आयोजित की जाएगी और मुख्य परीक्षा 21 अगस्त 2026 से शुरू होगी. NDA और NA (I) और CDS (I) परीक्षाएं 12 अप्रैल 2026 को निर्धारित हैं, जबकि NDA और NA (II) और CDS (II) 13 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएंगी. यहां 2026 में होने वाली यूपीएससी की परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल दिया गया है.
SL. N0. | परीक्षा का नाम | अधिसूचना की तारीख | आवेदन की अंतिम तारीख | परीक्षा शुरू होने की तारीख | परीक्षा की अवधि |
1. |
यूपीएससी आरटी/परीक्षा के लिए आरक्षित |
_ | _ | 10.01.2026 (शनिवार) | 2 दिन |
2. |
यूपीएससी परीक्षा के लिए आरक्षित Advertisement |
— | — | 17.01.2026 (शनिवार) | 2 दिन |
3. |
संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 |
03.09.2025 | 23.09.2025 | 08.02.2026 (रविवार) | 1 दिन |
4. |
इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 |
17.09.2025 | 07.10.2025 | 08.02.2026 (रविवार) | 1 दिन |
5. |
सीबीआई (डीएसपी) एलडीसीई, 2026 |
24.12.2025 |
13.01.2026 | 28.02.2026 (शनिवार) | 2 दिन |
6. |
सीआईएसएफ एसी (एक्जीक्यूटिव) एलडीसीई-2026 |
03.12.2025 | 23.12.2025 | 08.03.2026 (रविवार) | 1 दिन |
7. |
एनडीए और एनए परीक्षा (I), 2026 |
10.12.2025 | 30.12.2025 | 12.04.2026 (रविवार) | 1 दिन |
8. |
सीडीएस परीक्षा (I), 2026 |
10.12.2025 | 30.12.2025 | 12.04.2026 (रविवार) | 1 दिन |
9. |
सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 |
14.01.2026 | 03.02.2026 | 24.05.2026 (रविवार) | 1 दिन |
10. |
भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 (सीएस(पी) के माध्यम से) |
14.01.2026 | 03.02.2026 | 24.05.2026 (रविवार) | 1 दिन |
11. |
यूपीएससी आरटी/परीक्षा के लिए आरक्षित |
— | — | 06.06.2026 (शनिवार) | 2 दिन |
12. |
आईईएस/आईएसएस परीक्षा, 2026 |
11.02.2026 | 03.03.2026 | 19.06.2026 (शुक्रवार) | 3 दिन |
13. |
संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा, 2026 |
— | — | 20.06.2026 (शनिवार) | 2 दिन |
14. |
इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2026 |
— | — | 21.06.2026 (रविवार) | 1 दिन |
15. |
यूपीएससी आरटी/परीक्षा के लिए आरक्षित |
— | — | 04.07.2026 (शनिवार) | 2 दिन |
16. |
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (एसी) परीक्षा, 2026 Advertisement |
18.02.2026 | 10.03.2026 | 19.07.2026 (रविवार) | 1 दिन |
17. |
संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2026 |
11.03.2026 | 31.03.2026 | 02.08.2026 (रविवार) | 1 दिन |
18. |
यूपीएससी परीक्षा के लिए आरक्षित |
— | — | 08.08.2026 (शनिवार) | 2 दिन |
19. |
सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2026 |
— | — | 21.08.2026 (शुक्रवार) |
5 दिन |
20. |
एनडीए और एनए परीक्षा (II), 2026 |
20.05.2026 | 09.06.2026 | 13.09.2026 (रविवार) | 1 दिन |
21. |
सीडीएस परीक्षा (II), 2026 |
20.05.2026 | 09.06.2026 | 13.09.2026 (रविवार) | 1 दिन |
22. |
यूपीएससी आरटी/परीक्षा के लिए आरक्षित |
— | — | 26.09.2026 (शनिवार) | 2 दिन |
23. |
यूपीएससी आरटी/परीक्षा के लिए आरक्षित |
— | — | 10.10.2026 (शनिवार) | 2 दिन |
24. |
यूपीएससी आरटी/परीक्षा के लिए आरक्षित |
— | — | 31.10.2026 (शनिवार) | 2 दिन |
25. |
भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2026 |
— | — | 22.11.2026 (रविवार) | 7 दिन |
26. |
एसओ/स्टेनो (जीडी-बी/जीडी-I) एलडीसीई |
16.09.2026 | 06.10.2026 | 12.12.2026 (शनिवार) | 2 दिन |
27. |
यूपीएससी आरटी/परीक्षा के लिए आरक्षित |
— | — | 19.12.2026 (शनिवार) | 2 दिन |
कैसे करें तैयारी?
बता दें कि यूपीएससी द्वारा जारी एग्जाम कैलेंडर की दी गईं महत्वपूर्ण तारीखें जैसे नोटिफिकेशन डेट, आवेदन की आखिरी तारीख और एग्जाम डेट में मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार बदलाव भी हो सकता है. इसकी जानकारी उचित समय पहले आयोग की वेबसाइट पर दी जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर विजिट करते रहें.