scorecardresearch
 
Advertisement
  • Hindi News
  • Topic
  • भारत-पाकिस्तान युद्ध

भारत-पाकिस्तान युद्ध

भारत-पाकिस्तान युद्ध

भारत-पाकिस्तान युद्ध

भारत और पाकिस्तान के संबंध 1947 में विभाजन के साथ ही तनावपूर्ण रहे हैं. तब से दोनों देशों के बीच कई युद्ध और सैन्य संघर्ष हो चुके हैं (India Pakistan War). 

भारत-पाकिस्तान युद्ध 1947–1948

भारत की स्वतंत्रता के तुरंत बाद, पाकिस्तान समर्थित कबाइलियों और सैन्य बलों ने जम्मू-कश्मीर पर हमला किया. महाराजा हरि सिंह ने भारत से मदद मांगी और इसके बदले भारत से विलय की सहमति दी. यह युद्ध संयुक्त राष्ट्र के हस्तक्षेप के बाद 1949 में समाप्त हुआ और नियंत्रण रेखा (LoC) का गठन हुआ. पाकिस्तान ने कश्मीर के एक हिस्से पर कब्जा बनाए रखा, जिसे आज “पाक-अधिकृत कश्मीर” कहा जाता है.

भारत-पाकिस्तान युद्ध 1965 – कश्मीर पर फिर से टकराव

1965 में पाकिस्तान ने “ऑपरेशन जिब्राल्टर” के तहत कश्मीर में घुसपैठ कर भारत को अस्थिर करने की कोशिश की, लिहाजा भारत ने जवाबी हमला किया. भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी और आखिर में ताशकंद समझौते (जनवरी 1966) के साथ समाप्त हुआ.

भारत-पाकिस्तान युद्ध (1971) – बांग्लादेश का निर्माण

यह युद्ध पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में नागरिक युद्ध के कारण शुरू हुआ, जिसमें भारत ने शरणार्थी संकट और मानवाधिकार हनन के चलते हस्तक्षेप किया. भारत ने निर्णायक जीत हासिल की और लगभग 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया. इस युद्ध का परिणाम था बांग्लादेश का स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में उदय.

भारत-पाकिस्तान कारगिल युद्ध (1999) – विश्वासघात की लड़ाई

1999 में पाकिस्तान के सैनिक और आतंकवादियों ने कारगिल की पहाड़ियों पर कब्जा कर लिया, जिसे भारत ने बड़े बलिदान के बाद वापस हासिल किया. इस युद्ध ने काफी हद तक पाकिस्तान को एक आतंकी देश के रूप में स्थापित कर दिया. जबकि भारत को कूटनीतिक समर्थन मिला.

अन्य सैन्य संघर्ष और घटनाएं

ऑपरेशन पराक्रम (2001–2002)- संसद हमले के बाद सीमा पर सैन्य जमावड़ा

सर्जिकल स्ट्राइक (2016)- उरी हमले के जवाब में एलओसी पार आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला

बालाकोट एयर स्ट्राइक (2019)- पुलवामा आत्मघाती हमले के बाद आतंकवादी ठिकानों पर वायुसेना का हमला

पहलगाम आतंकी हमला- पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में पर्यटकों की हत्या कर दी. इस आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 8 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर को लॉन्च किया. 

 

और पढ़ें

भारत-पाकिस्तान युद्ध न्यूज़

Advertisement
Advertisement
OSZAR »